नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने को बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने अलग काम में व्यस्त हैं. पिछली शाम सुनील ने अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ यूसी न्यूज के लिए एक आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी की थी. कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स XI पंजाब के बीच हुए इस मैच की लाइव कमेंटरी का प्रसारण यूसी न्यूज ऐप पर किया गया. इस बारे में सुनील ने पहले ही एक ऐप के जरिए जानकारी दे दी थी. इस लाइव कमेंटरी की शुरुआत एक टॉस के साथ हुई, हालांकि यह टॉस क्रिकेट के मैदान पर होने वाले आम टॉस से काफी अलग था. टॉस के लिए सुनील ने अपने सिर पर एक कॉइन रखा और कहा, "मेरे सिर पर एक टेल है और यह काफी ऑइली है."
इसके बाद दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत हुई. इस सनी लियोनी ने कहा कि वह शाहरुख खान की केकेआर का समर्थन कर रही हैं और प्रीती जिंटा की किंग्स XI पंजाब का भी. हालांकि अपने कॉमिक अंदाज के लिए चर्चित सुनील ने कहा कि वह डिंपल का सपोर्ट कर रहे हैं. बताते चलें कि शाहरुख और प्रीति दोनों के ही गालों पर डिंपल पड़ते हैं.
यदि आपने सुनील और सनी की कमेंटरी नहीं देखी, तो यहां देखेंः


No comments:
Post a Comment